जमुई : डांडिया उत्सव में खूबसूरत परिधानों में सज-संवर कर पहुंची नुनु-नूनी की मम्मियां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 29 सितंबर 2022

जमुई : डांडिया उत्सव में खूबसूरत परिधानों में सज-संवर कर पहुंची नुनु-नूनी की मम्मियां

जमुई (Jamui), 29 सितंबर : रागबी डांस एकेडमी ने स्थानीय द्वारिका विवाह भवन में शारदीय नवरात्र को यादगार बनाने के लिए डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया। नामदार समाजसेविका मीना भगत ने दीप प्रज्वलित कर और डांडिया नृत्य कर कार्यक्रम का आगाज किया।
उन्होंने शारदीय नवरात्र में डांडिया उत्सव के महत्व को परिभाषित करते हुए कहा कि डांडिया वास्तव में देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच महासंग्राम का एक सांकेतिक मंचन है। इसमें डांडिया की छड़ी देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करती है। महिलाएं दुर्गापूजा के अवसर पर डांडिया उत्सव में शिरकत कर इसे देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच की लड़ाई को जीवंत बनाती हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल मम्मियों को नवरात्र की अशेष शुभकामना दी।
समाजसेविका अन्नपूर्णा देवी, सुधारानी, पम्मी बरनवाल, सोनी, रानी बरनवाल, ज्योति केशरी, बेबी बरनवाल, ललिता देवी, सुप्रिया भारती, नीतू, रिया कुमारी सहित अन्य ने उद्घाटन सत्र में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की और कार्यक्रम का मान बढ़ाया।

डांडिया उत्सव के दूसरे सत्र में नुनु-नूनी की मम्मियों ने गरवा नृत्य में शिरकत किया और गुजराती गीतों के साथ देवी दुर्गा की गीतों पर जमकर ठुमका लगाया। सभी मम्मी आकर्षक और अचंभित कर देने वाला परिधान धारण कर डांडिया उत्सव में हिस्सा ली और कहर बरपाया। साथ ही उपस्थित जनों को दिल थामकर बैठे रहने के लिए विवश कर दिया। 
महिलाओं पर नवरात्र का रंग खूब चढ़ा। सभी मम्मियों ने समूह और जोड़ी में डांडिया नृत्य किया और इसका जमकर लुत्फ उठाया।

उधर डांडिया उत्सव को रोचक बनाने के लिए आयोजक ने कुकिंग , रैंप वॉक , डांस , खूबसूरत परिधान आदि मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सफल प्रतिभागियों को समारोह के अंत में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों मम्मी उपस्थित थीं। कार्यक्रम उल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ।

Post Top Ad