गिद्धौर : दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी, चुरा ले गए सामान और नगद, शिकायत दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 28 सितंबर 2022

गिद्धौर : दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी, चुरा ले गए सामान और नगद, शिकायत दर्ज

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 28 सितंबर : बीते सोमवार की रात गिद्धौर बाजार में चोरों ने एक किराना दुकान में चोरी कर ली। चोर दुकान में रखे नगदी सहित सामान भी अपने साथ ले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिद्धौर बाजार में नंदकिशोर रावत की दुकान का ताला काटकर दुकान से चावल का पैकेट, होर्लिक्स, सिगरेट, पाउडर दूध का पैकेट सहित अन्य सामान व नगद की चोरी कर ली।
दुकान मालिक नंदकिशोर रावत व उनके पुत्र रितेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर के घर गए और अगले दिन मंगलवार को सुबह 7:30 बजे जब दुकान खोलने गए तो ताला टूटा हुआ था। जब शटर खोले तो अंदर का सामान अस्त-व्यस्त था। तहकीकात के बाद पता चला कि चोर सामान के साथ-साथ दुकान में रखा नगद भी चुरा ले गए।

पीड़ित दुकानदार ने घटना की लिखित शिकायत गिद्धौर थाना में की है।

Responsive Advertisement