गिद्धौर : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 18 सितंबर 2022

गिद्धौर : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 18 सितंबर : रविवार को गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। जाँच क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने रजिस्टर, विद्यालय की साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति पंजी सहित सभी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात अजय कुमार ने बताया कि निरीक्षण के पूर्व एक सौ नामांकित बालिकाओं में आज अस्सी बालिकाएं उपस्थित थी। जबकि कल तेरासी बालिकाएं उपस्थित थी। वहीं शिक्षिका आकस्मिक अवकाश में थी। वार्डन एवं गार्ड उपस्थित थे। टॉयलेट की साफ-सफाई संतोषप्रद पाई गई।
सभी बालिकाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से विज्ञान एवं गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों की मांग की। विद्यालय में सभी विषयों के शिक्षक पदस्थापित नही है। सभी बालिकाओं के पास पुस्तक उपलब्ध था।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निरीक्षण पर विद्यालय के विधि व्यवस्था पर संतुष्ट हुए एवं विद्यालय में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ शिक्षक राजवंश केशरी भी थे।

Post Top Ad -