गिद्धौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 17 सितंबर 2022

गिद्धौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 17 सितंबर
◆ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम 
भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) गिद्धौर मंडल (BJP Gidhaur) द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन गिद्धौर के पंचमन्दिर परिसर में किया गया। इसके तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरों को मिठाई खिलाई। साथ ही संगोष्ठी एवं बौद्धिक चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के गिद्धौर मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव ने की।
भाजपा के गिद्धौर मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ-साथ अन्य जीव-जंतुओं का भी ध्यान रखते हैं। आज अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके द्वारा आठ चीतों को भारत लाना अद्वितीय कार्य है। नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश का अभूतपूर्व विकास हुआ है। वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रौशन हुआ है। हर क्षेत्र में देश का विकास हुआ है।
कार्यक्रम में भाजपा के मंडल महामंत्री शिव शंकर तांती, भारत भूषण, उपाध्यक्ष अंतर्यामी झा, पूर्व प्रखंड प्रमुख शंभू केसरी, अनुसूचित अध्यक्ष मनोज रजक, कुणाल सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री राजा बाबू केसरी, बूथ अध्यक्ष भोला रविदास, विकास कुमार, नरेश तांती, बसंत कुमार, दीपक रविदास, आशीष कुमार सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस (Prime Minister Birthday) को मनाया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सेवा सप्ताह के रूप में चलने वाला यह पखवारा स्वच्छता, श्रम, सेवा के रूप में मनाया जाएगा।

Responsive Advertisement