बिहार के साथ केन्द्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, जदयू नहीं करेगी बर्दाश्त : क्रान्ति कुशवाहा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 28 September 2022

बिहार के साथ केन्द्र सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, जदयू नहीं करेगी बर्दाश्त : क्रान्ति कुशवाहा

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 28 सितंबर
◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
■ संपादन : अपराजिता
जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुबे के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आह्वान पर जमुई महिला प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष क्रान्ति कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जमुई कचहरी चौक स्थित जदयू कार्यालय से निकल कर गांधी पुस्तकालय तक भ्रमण किया गया। जिसमें सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाली गई। 

जिलाध्यक्ष क्रान्ति कुमारी कुशवाहा ने कहा कि विकास विरोधी भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश किया जा रहा है। जो कभी भी जदयू कार्यकर्ता उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होने बताया कि बिहार के साथ केन्द्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।जो सरासर अन्याय है।इसी को लेकर जदयू पुरे राज्य में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकालकर विकास विरोधी भाजपा राज्य में उन्माद पैदा कर रही है।उसी का पर्दाफाश किया जा रहा है।

उन्होंने सुबे के मुखिया नीतीश कुमार के आह्वान पर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मौके पर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रवेक्षक ज्ञानचंद पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो जमील,महिला प्रकोष्ठ जमुई अध्यक्षा क्रान्ति कुमारी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्षा महिला नेत्री शीलू देवी, सुलेखा देवी, मो फैयाज के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Post Top Ad