पटना : मांझी आवास पर 25 सितंबर को मनाई जाएगी भोला पासवान शास्त्री की जयंती - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

पटना : मांझी आवास पर 25 सितंबर को मनाई जाएगी भोला पासवान शास्त्री की जयंती

 


पटना, 23 सितंबर : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में 25 सितंबर 2022 (रविवार) को युवा प्रकोष्ठ की ओर से भोला पासवान शास्त्री की जयंती मनाने की तैयारी चल रही है। 


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि भोला पासवान शास्त्री की जयंती पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन की गरिमामय उपस्थिति में पार्टी के संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के 12एम स्ट्रैंड रोड पटना आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे।

Responsive Advertisement