गिद्धौर के सत्य साईं पब्लिक स्कूल में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 15 अगस्त 2022

गिद्धौर के सत्य साईं पब्लिक स्कूल में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 15 अगस्त
◆ रिपोर्ट : अपराजिता
भारतवर्ष की आजादी की 75वीं वर्षगांठ सोमवार को गिद्धौर के सत्य साईं पब्लिक स्कूल (Satya Sai Public School) में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के  शुभ अवसर पर विद्यालय (School) के विद्यार्थियों (Students) तथा शिक्षकगण (Teachers) ने देश (Country) के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार एवं राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं के द्वारा राष्ट्रगान गाया और झंडे को सलामी दी गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। जिसमें अंग्रेजी व हिंदी के भाषण, राष्ट्रीय गीत एवं देशभक्ति गानों पर नृत्य की प्रस्तुति हुई। 
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सोमनाथ पांडये ने कहा कि हम लोग आज आजादी के 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस आजादी को पाने के लिए हमारे देश में आजादी की लड़ाई लड़ी गई। वीर सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। कई मांओं ने  अपने बेटों को खोया, कितने महिलाओं के पति शहीद हो गए। तब जाकर यह आजादी हमें मिली है। इसे हमें बनाए रखना है, साथ ही अपनी भारत माता की रक्षा हमें तन मन धन से करनी है।

इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं सोनी, प्रीति, बबीता, नीलम, काजल व अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Responsive Advertisement