Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : भाजपा ने उल्लासपूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस, मंडलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 15 अगस्त
* रिपोर्ट : सुशांत साई सुंदरम
देश की आजादी के अमृत महोत्सव के इस कालखंड में भारतीय जनता पार्टी की गिद्धौर मंडल द्वारा सोमवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया गया। गिद्धौर स्थित पंचमन्दिर प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार साव ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि देश आज आजादी का 75 वां सालगिरह मन रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसे आजादी का अमृत महोत्सव के रूप मे मनाए जाने से सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम किया गया है। भाजपा और भाजपा का नेतृत्व सदैव राष्ट्र के विकास को अग्रणी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आज आजादी के इस पावन मौके पर हम सभी को प्राण करना है कि राष्ट्रहित व राष्ट्र उत्थान में अपना सर्वस्व समर्पण कर देंगे।

कार्यक्रम को भाजपा नेता व गिद्धौर प्रखंड के पूर्व प्रमुख शंभू कुमार केशरी, कुमार सुदर्शन सिंह, आरएसएस के गिद्धौर खंड कार्यवाह डॉ. संजय मंडल ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री शिव शंकर ताती, भरत भूषण, उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, अशोक यादव, अंतर्यामी झा, आईटी सेल प्रमुख रंजन कुमार रावत, विकास रंजन केसरी, दिगंबर झा, नरेश तांती, भूषण यादव, नरेश यादव, सत्यनारायण यादव, भोला रविदास, मुकेश यादव सहित भाजपा के कई अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ