महागठबंधन की सरकार में फिर से मंत्री बने चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

महागठबंधन की सरकार में फिर से मंत्री बने चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह

पटना/चकाई/जमुई (16 अगस्त) : चकाई विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन की सरकार में पुनः विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रियों का शपथग्रहण मंगलवार को हुआ।

सुमित कुमार सिंह दो साल में दुबारा नीतीश मंत्रिमंडल में मंत्री बने हैं। वे जदयू-भाजपा की सरकार में भी इसी मंत्रालय के मंत्री थे। नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने के बाद जदयू-राजद सहित कुल सात विभिन्न दलों के समर्थन से महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सुमित कुमार सिंह को फिर से इसी मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं। वे सकारात्मक राजनीति करते हैं तथा बिहार के विकास की ललक उनके अंदर है। उन्होंने जो निर्णय लिया है, बिहार के हित में लिया है और बिहार की जनता उनके इस निर्णय से खुश है। महागठबंधन सरकार बिहार को नया स्वरूप देने के लिए तैयार है। 

Post Top Ad -