बिहार के जनादेश के अपमान के विरोध में भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन, श्रेयसी रहेंगी मौजूद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

बिहार के जनादेश के अपमान के विरोध में भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन, श्रेयसी रहेंगी मौजूद

जमुई (Jamui), 12 अगस्त :
★ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुन्दरम
महागठबंधन (Mahagathbandhan) के सहयोग से बिहार (Bihar) में बनी नई सरकार और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आठवीं बार मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद के रूप में शपथ ग्रहण के विरोध में पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) विरोध कर रही है।

इसी के मद्देनजर बिहार के जनादेश के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की जमुई जिला इकाई शुक्रवार, 12 अगस्त को धरना प्रदर्शन करेगी। इसका नेतृत्व भाजपा (BJP) के जमुई जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह करेंगे।

इसमें जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह (MLA Shreyasi Singh) भी सम्मिलित होंगी। यह धरना प्रदर्शन जमुई के कचहरी चौक पर किया जाएगा। इसमें भाजपा के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। प्रदर्शन दोपहर के लगभग 1 बजे शुरू होगा। यह जानकारी विधायक श्रेयसी सिंह के कार्यालय द्वारा दी गई।

Post Top Ad -