अलीगंज : राष्ट्रीय खेल दिवस पर नमन विद्या पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 31 August 2022

अलीगंज : राष्ट्रीय खेल दिवस पर नमन विद्या पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 31 अगस्त 
* रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज प्रखंड के नमन विद्या पब्लिक स्कूल (Naman Vidya Public School) में राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के अवसर पर विद्यालय (School) में खेल प्रतियोगिता (Sports Competition) का आयोजन विद्यालय प्राचार्य (School Principal) अर्चना कुमारी (Archana Kumari) की अध्यक्षता में किया गया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय डायरेक्टर (School Director) वेद प्रकाश ने विधिवत फीता काटकर किया। वहीं विद्यालय बच्चो के द्वारा हाकी, कबड्डी, लंबी दौड, ऊंची छलांग, लंबी रेस, रस्सी खेल सहित अन्य खेलों में टीम बनाकर खेल का प्रदर्शन बच्चो के द्वारा किया गया।

वहीं खेल समाप्ति के बाद विद्यालय डायरेक्टर वेद प्रकाश एवं मुख्य अतिथियों के सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय डायरेक्टर वेद प्रकाश ने बच्चो को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय खेल दिवस है। खेल से केवल मन ही नहीं बल्कि पुरे तन का भी विकास होता है।
उन्होने बताया कि खेल के माध्यम से भी लोग उंचे मुकाम तक पहुंच रहे हैं। आज जो राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा जो हाकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद सिंह के जयंती के अवसर पर पुरे देश भर में 29 अगस्त को मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद सिंह हॉकी खेल में देश को सवर्ण पदक दिलवाया था।उन्होने अपने कैरियर में 400 से अधिक गोल किये।देश उनके प्रति सम्मान में हर वर्ष उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वहीं विद्यालय प्राचार्य अर्चना कुमारी ने बताया कि खेल के माध्यम से बच्चे व बच्चियाँ देश स्तर पर अपना नाम रौशन कर मुकाम हासिल कर रहीं है। मौके पर शिक्षक पवन कुमार, वरूण कुमार, विनोद कुमार, अर्चना मुर्मू, जितेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, हेमंत कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग व  विद्यार्थीगण उपस्थित उपस्थित थे।

Post Top Ad