खैरा में शोक सभा का आयोजन, पूर्व मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 16 जुलाई 2022

खैरा में शोक सभा का आयोजन, पूर्व मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 16 जुलाई
◆ प्रह्लाद की रिपोर्ट
खैरा के ऐतिहासिक मैदान में शुक्रवार को श्री महावीर तीर्थंकर कृषि प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बैनर तले लोगों ने अपने इलाके के नेता नरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और 2 मिनट मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
उपस्थित लोगों ने कहा कि वे सच्चे देशभक्त और समाज सेवक से अचानक उनके चले जाने से मानो  हम लोगों ने बहुमूल्य रत्न खो दिया है। उनका जाना सूबे के लिए अपूरणीय क्षति है।
मौके पर मृत्युंजय सिंह, विशाल सिंह, अभिषेक सिंह, सतीश सिंह, मंतोष सिंह, मनोहर सिंह, पंकज साहू, नरेश मंडल, ममता देवी, बबलू यादव, मासूम राज, पप्पू सिंह, सतिंदर सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश सिंह, जवाहर सिंह, मुकेश यादव, विजय सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -