खैरा : देसी बंदूक के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

खैरा : देसी बंदूक के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 21 जुलाई
◆ प्रह्लाद की रिपोर्ट
खैरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झुंडों गांव में एक देसी कट्टा के साथ कुछ लोग जमा हैं। खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने नई टीम का गठन किया।

जिसमें शामिल पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, मुरारी कुमार एवं रविंद्र कुमार वर्मा अपने पुलिस बल के साथ शनिवार की देर रात में झुंडों गांव में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान अजय रावत (पिता रघुनंदन रावत) के घर से एक देसी बंदूक बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी अजय रावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि झुंडों गांव में कोई व्यक्ति हथियार रखे हुए है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी के दौरान अजय रावत के घर से एक देसी बंदूक बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय रावत पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Responsive Advertisement