अलीगंज : कांग्रेस पार्टी द्वारा रंजीत रंजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 1 June 2022

अलीगंज : कांग्रेस पार्टी द्वारा रंजीत रंजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी



अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 1 जून 

◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह 

ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी की सचिव सह प्रवक्ता रंजीत रंजन को कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया गया है।


उनकी उम्मीदवारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका वाडरा को साधुवाद देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रति समर्पित सिपाही को सम्मान देने का काम किया है।


युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं तक को सम्मान देती है।



रंजीत रंजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर महेश सिंह राणा, डॉ. रमेश कुमार सिंह, प्रभु दयाल सिंह, शशिशेखर सिंह मुन्ना, नगीना चंद्रवंशी, योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव, चंद्रशेखर आजाद, मकेश्वर यादव, राजेश पासवान सहित दर्जनों लोगों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई व साधुवाद दिया है।

Post Top Ad