खैरा : युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक की हुई थी दो शादी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 14 मई 2022

खैरा : युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या, मृतक की हुई थी दो शादी

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 14 मई
▶ प्रह्लाद की रिपोर्ट : 
खैरा थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत के हड़ियाडीह गांव  में एक 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक झाझा थाना क्षेत्र के फोकसा गांव के स्व. इंद्रदेव गोस्वामी के 33 वर्षीय पुत्र विजय गोस्वामी अपने मामा सकिन्द्र गोस्वामी की लड़की की शादी समारोह आया था। 3 दिन पूर्व अपनी ममेरी बहन की शादी में वह युवक आया था। शादी समारोह संपन्न हो गया।

गुरुवार की देर रात में खाना खाकर हड़ियाडीह बहियार में अपने मामा के मोटरपंप में सोने चला गया था। जब वह शुक्रवार की सुबह घर नहीं आया, तो लोग परेशान होने लगे। जब पंप की ओर गया तो देखा कि युवक ने आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने थाना को सूचना दिया।

थाना के पुलिस अवर निरीक्षक शंकर दयाल राव ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की दो शादी हुई थी और उसे एक लड़का एवं एक लड़की है। मृतक की पत्नी साथ में नहीं रहती थी। इसी कारण से वह तनाव से गुजर रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

Post Top Ad -