गिद्धौर : घनश्याम स्थान से पूजा कर लौट रही महिला और बच्चा बाइक दुर्घटना में घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 26 मई 2022

गिद्धौर : घनश्याम स्थान से पूजा कर लौट रही महिला और बच्चा बाइक दुर्घटना में घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 26 मई
◆ रिपोर्ट : विक्की कुमार
बीते सोमवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ स्थित  घनश्याम स्थान से पूजा कर लौट रहे बाइक सवार की दूसरे बाइक से अगल-बगल की टक्कर हो गई। पूजा करने बाद वे अपने घर बरहट जा रहे थे। घटना दोपहर 3 बजे के आसपास की है।

वापसी के दौरान गिद्धौर पावर ग्रिड के थोड़ा आगे दो बाइक सवार की अगल-बगल टक्कर हो गई। इस घटना में एक बच्चा और एक महिला बाइक से गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बच्चे की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जमुई रेफर कर दिया गया है।

Responsive Advertisement