जमुई : जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत हुई क्रान्ति कुमारी कुशवाहा, लोगों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 23 मई 2022

जमुई : जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत हुई क्रान्ति कुमारी कुशवाहा, लोगों ने दी बधाई



अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 23 मई

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

 जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने पत्र जारी कर जमुई जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष के पद पर जिले के अलीगंज प्रखंड के वरडीह गांव निवासी महिला नेत्री क्रान्ति कुमारी कुशवाहा को मनोनीत किया गया है। 


जिलाध्यक्ष मनोनीत हुई क्रान्ति कुमारी कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी शीर्ष नेताओं ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका बखुबी व ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगी।   


उनके मनोनयन पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार, पूर्व मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत, जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभुशरण, किसान श्री धर्मेद्र कुशवाहा, चंद्रशेखर आजाद, रामाशीष कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, मो फारूख, शीलु देवी,सुलेखा देवी,गोविन्द कुमार,कृष्ण कुमार के अलावे दर्जनो जदयू कार्य कर्ताओ ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।


बता दें कि क्रान्ति कुमारी कुशवाहा जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के पद पर तीसरी बार मनोनीत की गईं हैं।

Post Top Ad -