Breaking

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 23 मई

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई रामचरिञ प्रसाद ने पत्र जारी कर जिले अलीगंज प्रखंड के मानपुर गांव निवासी रामाशीष कुशवाहा को जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।


 जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर श्री कुशवाहा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा बिहार के मुखिया नीतीश कुमार एवं जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई रामचरिञ प्रसाद के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका बखुबी व ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।


इधर श्री कुशवाहा को जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू नेता धर्मेद्र कुशवाहा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता,जदयू किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, क्रान्ति कुमारी कुशवाहा,नगीना चंद्रवंशी,गोरेलाल यादव,मनोज यादव,चंद्रशेखर आजाद,मो मुमताज,बाई पी सुमन,मनोज कुशवाहा सहित दर्जनो लोगों ने बताया कि श्री कुशवाहा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 


साथ ही बताया कि रामाशीष कुशवाहा के जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से पार्टी संगठन मजबूत और सशक्त होगी।