छात्र लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव बने हरेराम रावत और कन्हैया कुमार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 24 मई 2022

छात्र लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव बने हरेराम रावत और कन्हैया कुमार

जमुई (Jamui), 24 मई : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की इकाई छात्र लोजपा (रामविलास) का बीते दिनों बिहार प्रदेश संगठन विस्तार किया गया। जिसमें छात्र लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल उर्फ प्रिंस पासवान द्वारा लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) के निर्देश पर नए पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में जमुई जिलान्तर्गत खैरा प्रखंड के जितझिंगोई गांव निवासी हारेराम रावत एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड के सबलपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार को छात्र लोजपा (रामविलास) का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

छात्र लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का संगठन विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल उर्फ प्रिंस पासवान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

वहीं युवा लोजपा (रामविलास) के पूर्व प्रदेश सचिव मंटू कुमार तिवारी ने छात्र लोजपा (रामविलास) के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव हारेराम रावत एवं कन्हैया कुमार को बधाई दी।

Post Top Ad -