सिकंदरा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी को पितृ शोक, लोगों ने जताया शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 26 मई 2022

सिकंदरा के पूर्व विधायक बंटी चौधरी को पितृ शोक, लोगों ने जताया शोक

जमुई (Jamui), 26 मई
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी के पिता एवं अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मी महेश चौधरी का मंगलवार की शाम हॄदय गति रुकने से निधन हो गया। वे करीब 65 वर्ष के थे। उन्होंने अंतिम सांस दानापुर , पटना स्थित अपने स्थायी आवास पर ली। श्री चौधरी अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से चहुंओर शोक व्याप्त है।
     
बताया गया कि मंगलवार की शाम वे अचानक असामान्य हो गए। उन्हें आनन-फानन में चिकित्सक के पास ले जाया गया , जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके निधन की समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 
    
बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह, सांसद चिराग पासवान, झाझा विधायक दामोदर रावत, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, प्रफुल्ल मांझी, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, रामेश्वर पासवान, अर्जुन मंडल, विजय प्रकाश, पूर्व सांसद पुतुल देवी, पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सावित्री देवी, समाजसेवी सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना, चंद्रशेखर आजाद, धर्मेद्र कुशवाहा, जोगन यादव, प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी, मुकेश यादव, राजकुमार यादवेन्दु, प्रो आनंद लाल पाठक, अशोक कुमार, नगीना चंद्रवंशी, जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार यादव सहित अन्य राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों ने श्री चौधरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए जीवात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

साथ ही सभी शुभचिंतकों ने पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी को इस दुःख की घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दी है। श्री चौधरी के निधन से जमुई एवं सिकंदरा के लोग शोकाकुल है।

Responsive Advertisement