आधुनिक भारत के निर्माता थे राजा राम मोहन राय : शशिशेखर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 23 मई 2022

आधुनिक भारत के निर्माता थे राजा राम मोहन राय : शशिशेखर

1000898411

 

IMG-20220522-WA0027

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 23 मई 

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

अलीगंज प्रखंड स्थित युवा शक्ति कार्यालय में रविवार को राजा राम मोहन राय की 247वीं जयंती मनायी गयी। सबसे पहले लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 


युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि राजा राम मोहन राय आधुनिक भारत के निर्माता थे। सती प्रथा के विरोध का बिगुल बजाने वाले, समाज में फैले कुरीतियों का विरोध करने वाले देश के महान समाज सुधारक थे।


सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश यादव ने कहा कि वे भारतीय पुनर्जागरण के जनक थे और आधुनिक भारत के तौर निर्माण कर्ता थे। 


नगीना चंद्रवंशी ने कहा कि राजा राम मोहन राय ने कहा कि वे समाज को जागृत करने का काम किये जो कभी भूलाये नहीं जा सकते।


 प्रो आनंद लाल पाठक ने कहा कि वे समाज को जागृत करने के साथ साथ देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने में भी अहम् भूमिका निभाई है। उन्होने समाज में फैले कुरीतियों का विरोध किया और दुर करने का हरसंभव प्रयास किया। इससे काफी हद तक समाज में सुधार भी हुई। वे हम लोगों के प्रेरणा स्रोत हैं इसलिए युवाओं को सदैव याद किये जाएंगे।


मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, चंद्रशेखर आजाद,शंभुशरण यादव,अशोक कुमार, प्रो आनंद लाल पाठक के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -