अलीगंज : प्रखंड कार्यालय मतदान केन्द्र पर एमएलसी चुनाव संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने डाले वोट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

अलीगंज : प्रखंड कार्यालय मतदान केन्द्र पर एमएलसी चुनाव संपन्न, जनप्रतिनिधियों ने डाले वोट

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 4 अप्रैल :
◆ चन्द्रशेखर सिंह की रिपोर्ट : 
मुंगेर-लखीसराय-शेखपुरा-जमुई विधान परिषद क्षेत्र का स्थानीय प्राधिकार चुनाव अलीगंज प्रखंड स्थित मतदान केन्द्र में सोमवार को शान्तिपूर्वक संपन्न हो गया।

यहां कुल मतदाताओं की संख्या 203 थी। जिसमें 202 जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला प्रशासन द्वारा मतदान केन्द्र पर काफी पुख्ता इंतजाम किया गया था। मतदान निर्धारित समय से शुरू हुआ और शाम चार बजे तक समाप्त हो गया।
सोमवार की सुबह लगभग दस बजे जमुई जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर जायजा लिया।

बता दें कि मतदान केन्द्र पर सुबह से ही विभिन्न पंचायतों से पहुंचकर कतारबद्ध हो जनप्रतिनिधियों ने मतदान किया। इस दौरान दंडाधिकारी व पुलिस बल केन्द्र पर काफी मुस्तैद दिखे।

Post Top Ad -