अलीगंज : निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन से निर्माण सामग्री की हुई चोरी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

अलीगंज : निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन से निर्माण सामग्री की हुई चोरी

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 19 अप्रैल
▶ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोदवरिया पंचायत के हिलसा गांव में बन रहे हाई स्कूल भवन से शनिवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा निर्माणाधीन स्थल से छड़, सीमेंट, समरसेबुल पाईप सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार कार्य स्थल पर संवेदक के कार्यरत मुंशी लक्ष्मीकान्त यादव ने बताया -
हिलसा गांव में हाई स्कूल का भवन निर्माण कराया जा रहा है। जहां शनिवार की बीते देर चोरों के द्वारा निर्माणाधीन स्थल से लगभग 5 सौ किलो छड़ तथा 25 बोरा सीमेंट, समरसेबुल पाईप सहित अन्य सामग्री की चोरी कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने के उद्देश्य से ऐसी घिनौना हरकत करवाया जा रहा है। पूर्व में भी कार्य स्थल बोरिंग से मोटर व पाईप चोरी कर लिया गया था और जेसीबी का शीशा तोड़कर क्षति पहुंचाया गया था। चोरी की घटना का लिखित आवेदन चंद्रदीप थाना को दिया गया है।

बता दें कि चंद्रदीप थाना क्षेत्र में इन दिनों चोर गिरोह काफी सक्रिय है। लगातार चोरी, छिनतई का घटना का अंजाम दिया जा रहा है। जिससे थाना क्षेत्र के लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया -
घटना की जानकारी मिली है। जल्द से जल्द चोरी की घटना का उद्भेदन कर घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के भीतर भेजेगी।

Responsive Advertisement