चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 31 मार्च 2022

चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल

चकाई/जमुई (Chakai/Jamui), 31 मार्च : 
◆ सुधीर कुमार की रिपोर्ट
चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर चिरन पुल के पास  अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवक को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया।

इलाज के क्रम में घायल की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान देवघर के हिरना निवासी छोटू मिस्त्री एवं चंदन पंडित के रुप मे हुईं। 

घायल व्यक्ति ने बताया कि वे लोग बटिया स्थित झूमराज बाबा के यहां से पूजा-अर्चना कर वापस अपने घर देवघर लौट रहा था।जैसे ही बाइक चिरन पुल को क्रॉस कर रहा था, उसी समय अज्ञात  चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गया।

घटना के बाद उधर से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल दोनों युवक को इलाज के  लिए  चकाई अस्पताल भेजवाया गया।

Post Top Ad -