खैरा : गिद्धेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़, पुलिस प्रबंधन ने की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 2 मार्च 2022

खैरा : गिद्धेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी भीड़, पुलिस प्रबंधन ने की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 2 मार्च | प्रह्लाद : खैरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि के मौके पर भारी भीड़ देखी गई। गिद्धेश्वर पहाड़ की तलहटी में बसे गिद्धेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ अहले सुबह से ही आनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालु लोग मंदिर स्थित क्यूल नदी में स्नान कर महादेव-पार्वती को भांग-धतूरा, बेल-पत्र दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना किया।
इस दौरान हर-हर महादेव, बोल-बम का नारा श्रद्धालु लोग लगा रहे थे। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु सभी देवी-देवताओं की पूजा कर मंदिर परिसर में परिक्रमा कर अपनी मनोकामना इच्छा की पूर्ति को लेकर महादेव से प्रार्थना किया।
मंदिर प्रांगण में लगे मेले का आनंद भी लोगों ने जमकर उठाया। मालूम हो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के दिन मंदिर का दर्शन करने तथा मेले का आनंद उठाने के लिए लोगों का आना अहले सुबह से हो गया था। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।
इस दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने का आनंद ही कुछ और है। साथ ही साथ इस बहाने हम अपने परिवार के लोगों से भी मिल जाया करते हैं। यह परंपरा पुरानी है जो आज भी चल रही है। यहां पर गिरिडीह जिला अंतर्गत तीसरी थाना क्षेत्र के एवं नवादा जिला के कौआकोल एवं पूरे प्रखंड क्षेत्र के लोगों एवं जमुई जिला के लोगों ने पूजा अर्चना किया।

Post Top Ad -