झाझा विधायक दामोदर रावत ने दी होली व शब-ए-बारात की शुभकामनाएं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 18 मार्च 2022

झाझा विधायक दामोदर रावत ने दी होली व शब-ए-बारात की शुभकामनाएं

गिद्धौर/झाझा/जमुई (Gidhaur/Jhajha/Jamui), 18 मार्च : जदयू के शीर्ष नेताओं मे शुमार गिद्धौर निवासी झाझा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने सभी देश व प्रदेशवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। होली के पावन पर्व पर संदेश देते हुए कहा विधायक दामोदर रावत ने कहा कि होली यानि रंगों का त्योहार।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव समस्त समाज में रंग-राग, आनंद-उमंग, उत्साह और प्रेम-भाईचारे को मजबूत और सशक्त करने का उत्सव है। पुराने गिले-शिकवे भूल कर एक-दूसरे को गले लगाने का दिन है। होली का त्योहार यह संदेश देता है कि रंग है, तभी तो जीवन सरस है। होली में एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर हम भी अपने जीवन को सरस बनाते हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि हजार रातों के मुकाबले शब-ए-बारात की रात अफजल है। इस रात मांगी गई दुआएं खुदा ज़रूर कबूल करते हैं।

उन्होंने इस अवसर पर खुदा से आलम ए इंसानियत को नफरत, ज़ुल्म, अत्याचार, अहंकार से बचाने और दुनिया में अमन, शांति को कायम रखते हुए प्रेम, सद्भाव, मेल जोल, भाईचारे के रिश्तों को मजबूत करने की दुआ की।

Post Top Ad -