अलीगंज : होली व शब-ए-बारात को लेकर चंद्रदीप पुलिस व पदाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 18 मार्च 2022

अलीगंज : होली व शब-ए-बारात को लेकर चंद्रदीप पुलिस व पदाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 18 मार्च 

➤चंदशेखर सिंह की रिपोर्ट :

अलीगंज प्रखंड के नक्सल प्रभावित पंचायत कोदवरिया सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में चंद्रदीप पुलिस व अधिकारियों ने पुलिस बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार, थानाधयक्ष आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में एसटीएफ व बीएसएफ तथा सैप जवानों के साथ चंद्रदीप, परसामा, मंगरोहर तथा नक्सल प्रभावित पंचायत कोदवरिया के खडगपुर, रामसागर, हुडरहिया, भलूआना, बेगवा, हिलसा, ईटाबाध, हाबूनगर, इस्लामनगर, अलीगंज सहित दर्जनो गांव में फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान बीडीओ विवेक कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे व शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये। यह पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है। अंचलाधिकारी अरविंद कुमार ने लोगों से शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि होली व शब-ए-बारात आपस में मिल्लत के भाव का संदेश देती है। इसलिए इसे शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये ताकि आपसी भाईचारा कायम रह सके। 

उन्होने बताया कि त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस सादे लिबास में गश्त करती रहेगी। होली के दौरान हुडदंगियो व उच्चकों पर विशेष नजर रहेगी। मौके पर बडी संख्या पुलिस जवान ने फ्लैग मार्च किया।

Post Top Ad -