गिद्धौर : एनएच पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने लड़की को मारी टक्कर, पैर टूटा, जमुई रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 18 मार्च 2022

गिद्धौर : एनएच पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने लड़की को मारी टक्कर, पैर टूटा, जमुई रेफर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 18 मार्च :

➤ कंटेन्ट : सुशांत 

➤ इनपुट : विक्की कुमार एवं सोनू शर्मा

गिद्धौर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। चौड़ी सड़क और एनएच होने की वजह से गाड़ियां तेज रफ्तार से फर्राटे भर रही हैं। बीते गुरुवार की देर शाम एनएच - 333 गिद्धौर-जमुई मुख्यमार्ग पर सड़क पार कर रही लड़की को बाइक सवार ने धक्का मार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गिद्धौर निवासी राजकुमार गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी देर शाम एनएच-333 पर ग्रामीण बैंक के निकट जब सड़क पार कर रही थी, तभी जमुई की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उसके सर पर चोट आई है और पैर टूट गया है।

घायल काजल को आनन फानन में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसे एम्बुलेंस द्वारा ले जाया गया। जमुई में प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज साह के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है।

Post Top Ad -