अलीगंज : कांग्रेस कार्यालय में हुआ होली मिलन, एकदूसरे को लगाए अबीर-गुलाल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 18 मार्च 2022

अलीगंज : कांग्रेस कार्यालय में हुआ होली मिलन, एकदूसरे को लगाए अबीर-गुलाल

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 18 मार्च :
◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :
अलीगंज प्रखंड के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम लोगों ने एक-दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।

समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने प्रखंड वासियों से अपील करते हुए कहा कि होली अनेकता में एकता का प्रतीक का पर्व है। इसलिए इस त्योहार सभी प्रकार के रंगों का प्रयोग किया जाता है। इसलिए यह पर्व आपसी भाईचारे व शान्ति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये।

युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि होली मे बुराई को त्यागकर अच्छाई ग्रहण करने के लिए प्रेरित करती है। जिसका उदाहरण होलिका दहन है। सच्चाई बच जाती है और बुराई सोच वाले की अग्नि में जलकर राख हो जाती है। इसलिए इस होलिका दहन बुराई को दफन कर सच्चाई को ग्रहण करें।

मौके पर डॉ. दिनेश कुमार, परमेश्वर यादव, विजय कुमार, नरेश यादव, चंद्रशेखर आजाद, सुरेश यादव, नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार, अवधेश यादव के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -