पंजाब बनेगा देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य, 23 मार्च से होगी शुरूआत : आप नेता राकेश सिन्हा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 19 मार्च 2022

पंजाब बनेगा देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य, 23 मार्च से होगी शुरूआत : आप नेता राकेश सिन्हा


बेगुसराय / 18 मार्च 2022 : आप नेता राकेश सिन्हा ने बताया कि आगामी 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब में भ्रष्टाचार के खात्मे की नींव रख दी जायेगी। इस दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर जारी करेंगे जिस पर आम जनता घूसखोर अधिकारियों का वीडियो और ऑडियो बनाकर भेज सकेगी। मुख्यमंत्री द्वारा उन सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू कर कार्रवाई की जायेगी।

राकेश सिन्हा ने कहा कि पंजाब की जनता को अब भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत करने के लिए थाना नहीं जाना होगा, सीधे मुख्यमंत्री भगवंत मान व्हाट्सएप के जरिये शिकायत लेंगे और कार्रवाई भी करेंगे।

श्री सिन्हा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का हमेशा से पहला टारगेट भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करना रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 49 दिनों की पहली सरकार के समय में भी भ्रष्टाचारी नेताओं एवं अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कर्रवाइयां की गई थीं, लेकिन उसके बाद केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार से एंटी करप्शन ब्यूरो छीन लिया गया। पर पंजाब पूर्ण राज्य है और वहां की पुलिस राज्य सरकार के ही अधीन है। इसलिए वहां भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से आम आदमी पार्टी की सरकार को कोई रोक नहीं पायेगा।

सिन्हा ने कहा कि हमारे देश में भ्रष्टाचार को एक लाइलाज बीमारी माना जाने लगा था। पर पंजाब से इस बीमारी का इलाज शुरू हो जायेगा जो देश के सभी राज्यों के लिए मिशाल के तौर पर स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि अब तक भ्रष्टाचार सिर्फ इसलिए पनपता रहा क्योंकि सरकार में शामिल नेता-मंत्री भी भ्रष्टाचार में लिप्त थे। लेकिन आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार पंजाब को देश का पहला भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनायेगी।

Post Top Ad -