गिद्धौर की बेटियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, अब राज्यस्तर की तैयारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 17 मार्च 2022

गिद्धौर की बेटियों ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम, अब राज्यस्तर की तैयारी

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 17 मार्च :
◆ सुशांत साईं सुंदरम की रिपोर्ट :
लड़कियों ने एक बार फिर से अपनी हुनर और काबिलियत के दम पर गिद्धौर को नाज़ करने का मौका दिया है। कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गिद्धौर का परचम लहराया।
जमुई जिलास्तर पर आयोजित हुए कार्यक्रम में कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर की छात्रा रितिका सिंह ने क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, राजलक्ष्मी पांडेय ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं भाषण प्रतियोगिता में अवंतिका प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
यह आयोजन बीते 12 मार्च को जमुई में हुआ था। अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ये बच्चे 21 मार्च को पटना जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियों में लगे हैं।
वहीं कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं के इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक निरंजन पासवान, शिक्षिका सुजाता कुमारी, रीता कुमारी, रावत निर्मला इंद्रदेव, प्रियंका कुमारी, अंशुमाला, श्वेत कणिका, गिरजा कुमारी, किरण कुमारी ने शुभकामनाएं दीं।
वहीं प्रखंड अंतर्गत मौरा के मध्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र प्रियांशु ने क्विज़ में दुबारा प्रथम स्थान कर विद्यालय, मौरा गांव व गिद्धौर प्रखंड को गौरवान्वित किया है।

Post Top Ad -