गिद्धौर : होलिका दहन आज, 'हो जजमान, तोहरा सोने के मकान' के साथ हाई टेक हो गई होलिका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 17 मार्च 2022

गिद्धौर : होलिका दहन आज, 'हो जजमान, तोहरा सोने के मकान' के साथ हाई टेक हो गई होलिका

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 17 मार्च :
◆ सुशांत साईं सुंदरम की रिपोर्ट :

होलिका दहन आज यानी गुरुवार को है। इसे लेकर सुबह से ही बच्चे टोलियों में होलिका के साथ घर-घर पहुंच रहे हैं। लकड़ी, गोइठे (उपले), कूंट, पैसे आदि ये मांग रहे हैं। घरों के बाहर शोरगुल से माहौल में होली की रंगीनियत छाई हुई है।

बच्चे एक सुर में 'हो जजमान, तोहरा सोने के मकान, दू गो लकड़ी द, दू गो गोइठा द' गा-गाकर लोगों से लकड़ी, गोइठे मांग रहे हैं।

बदलते परिवेश के साथ होलिका भी हाई टेक नजर आ रही हैं।बच्चों ने होलिका को सनग्लासेज लगाये हुए हैं। इसके लिए 2-3 दिन पहले से ही तैयारियां की जा रही थीं। बच्चों ने बताया कि आज रात नदी किनारे होलिका दहन किया जाएगा।

Post Top Ad -