अलीगंज : सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने काटा केक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 2 मार्च 2022

अलीगंज : सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने काटा केक

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 1 मार्च | चंद्रशेखर सिंह : अलीगंज प्रखंड के वरडीह गांव के जगदीशपुरम  में जदयू किसान प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि समाजसेवी शैलेन्द्र महतो की अध्यक्षता में सुबे के मुखिया नीतीश कुमार की 71 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।

जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने केक काटकर सीएम को केक खिलाकर लोगों के बीच केक व मिठाईयाँ बाटी।   समारोह को संबोधित करते हुए हम सभी लोग सीएम की लंबी दीर्घायु  और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

जिलाध्यक्ष श्री महतो ने कहा सुबे के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की चौमुखी विकास हो रहा है।सरकार की हर योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंच रहा है।राजेंद्र महतो ने कहा कि सुबे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 71 वर्ष के हो गये है। इनकी लंबी जीवन की हम सभी कामना करते हैं।

इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, महेश कुमार, अलख निरंजन, सौरभ कुमार, पंकज पासवान, संजय कुमार, शिवानंद, विधानंद, गोविन्द भारती सहित सैकडों जदयू नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -