अलीगंज : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर हूई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 11 मार्च 2022

अलीगंज : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर हूई चर्चा

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 11 मार्च : 

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

अलीगंज प्रखंड के एक निजी भवन हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र मांझी की अअध्यक्षता में किया गया। जिसमें पार्टी संगठन की मजबूती व सशक्त बनाने के बुथ स्तर पर बैठक कर पार्टी के पदाधिकारियों का चयन करने का निर्देश पार्टी के अध्यक्ष के अनुसार किया जाना है। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष श्री मांझी ने बताया कि बुथ स्तर से लेकर प्रखंड तक संगठन की मजबूती व सशक्त बनाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।


 प्रदेश सचिव शिवटहल मांझी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंञी के नेतृत्व में पार्टी संगठन की मजबूत व सशक्त बनाने के लिए हर जिला में संगठनात्मक चुनाव कराया जा रहा है। उनके निर्देशानुसार प्रखंड से लेकर बुथ स्तर पर बैठक कर पार्टी के संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ता मन से जूट जाने की अपील किया। 


प्रखंड उपाध्यक्ष शंकर ढाडी ने कहा कि पार्टी की रीढ कार्यकर्ता होते है।इसलिए हम पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। उन्होने कहा कि बुथ स्तर पर बैठक कर पार्टी के संगठन को मजबूत किया जाएगा।


 मौके पर चंगेज खान,शंकर ढाडी,दीप कुमार,रीता देवी,दिनेश मांझी,मिथिलेश कुमार,राम जी मांझी, कृष्णा मांझी, सूरज कुमार,संजय कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग व पार्टी कार्यकर्ता  मौजूद थे ।

Post Top Ad -