अलीगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी समेत चार राज्यो में हुई जीत का मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 11 मार्च 2022

अलीगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी समेत चार राज्यो में हुई जीत का मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां



अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 11 मार्च :

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :

 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत चार राज्यो में हुई जीत पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओ ने अलीगंज प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया और मिठाईयाँ भी बाटी। 


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि पार्टी की प्रचंड बहुमत देश ओजस्वी प्रधान मंत्री मोदी जी एवं योगीजी के विकास कार्यो के देखते हुए देश की जनता ने उनपर अपार भरोसा है। इसलिए यूपी समेत चार राज्यो मे भारी बहुमत से जीत हूई है। 


भाजपा मंडल मंत्री नवीन कुमार ने बताया कि देश भर के लोगों मोदी जी एवं योगी जी पर भरोसा है। इसलिए युपी समेत चार राज्यो में जीत हुई है। पुरे देश में कानून का राज चलता है। इसलिए पुरे देश के लोगों को उनपर पूरा आस्था व विश्वास है। युपी समेत चार में भारी मतों से जीत हुई है।


मौके पर बाल्मीकि सिंह ,मंटू सिंह, राकेश कुमार, नवीन कुमार, अजय कुमार विजय, गोरेलाल यादव, मनोज यादव, सुरेश यादव, दशरथ राम, चंदन चंद्रवंशी, अशोक कुमार, नगीना चंद्र वंशी के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -