अलीगंज : वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिव का हुआ निर्विरोध चयन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 6 मार्च 2022

अलीगंज : वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिव का हुआ निर्विरोध चयन



अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 5 मार्च :

◆ चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट :

 प्रखंड क्षेत्र के इस्लामनगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में शनिवार को वार्ड सदस्य पूनम कुमारी की अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सचिव चयन को लेकर बैठक का आयोजन  किया गया।



जिसमें सर्वसम्मति से रविन्द्र यादव को वार्ड सचिव के पद पर निर्विरोध चयनित किया गया। निर्विरोध सचिव चयन होने पर ग्रामीणों ने सचिव को फुल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।


निर्विरोध सचिव चयनित हुए रविन्द्र यादव ने कहा कि वार्डवासियों ने जो उम्मीद और विश्वास के साथ हमें  निर्विरोध सचिव के पद पर चयन किया है। उस पर मैं खरा उतरूगा वार्ड में सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विकास योजनाओं को सरजमीं पर लाकर वार्ड के सर्वागीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Post Top Ad -