खैरा : जमीन नापी को लेकर हुई मारपीट में एक घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 21 मार्च 2022

खैरा : जमीन नापी को लेकर हुई मारपीट में एक घायल

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 21 मार्च
◆ प्रह्लाद की रिपोर्ट : 
खैरा थाना क्षेत्र के अरुनमाबांक पंचायत के घोटवाटांड़ गांव में दुलेश्वर दास एवं गौतम रविदास के बीच जमीन नापी को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई और इस दौरान जमकर मारपीट हुई।

बताया गया कि सोमवार को दोनों पक्षों द्वारा जमीन नापी हो रहा था। इस दौरान गौतम रैदास जमीन नापी को मानने को तैयार नहीं हुए और दुलेश्वर दास के माथे पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल होकर वहीं पर गिर पड़े। जिसके बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया। 
घटना के बाद थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Responsive Advertisement