गिद्धौर : चार राज्यों में भाजपा की जीत का मना जश्न, गुलाल से रंगे चेहरे, जमकर हुई आतिशबाजी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 11 मार्च 2022

गिद्धौर : चार राज्यों में भाजपा की जीत का मना जश्न, गुलाल से रंगे चेहरे, जमकर हुई आतिशबाजी

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 11 मार्च :
◆ सुशांत साईं सुंदरम की रिपोर्ट
चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतरीन विजयश्री का उत्साह गिद्धौर में भी देखने को मिला। यहां भाजपाइयों ने पार्टी की जीत का जोरदार जश्न मनाया। सबके चेहरे प्रसन्नता से झलक रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं के गुलाल से रंगे चेहरे जीत के प्रति उत्साह बयां कर रहे थे।
भाजपा की चार राज्यों में वापसी का उल्लास गुरुवार को भाजपा गिद्धौर मंडलाध्यक्ष रणजीत कुमार साव के नेतृत्व में पंचमन्दिर परिसर एवं लॉर्ड मिंटो टावर चौक परिसर में मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा गिद्धौर मंडलाध्यक्ष रणजीत कुमार साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहतरीन नेतृत्व कौशल, सुशासन और भाजपा व एनडीए सरकार वाले राज्यों में अभूतपूर्व व निर्बाध गति से विकास कार्यों पर एक बार फिर से सम्मानित मतदाताओं ने मुहर लगा दी।
बता दें गिद्धौर भाजपा के कार्यकर्ता पहले पंचमन्दिर परिसर में एकत्रित हुए, जहाँ सबने मिठाइयां खाई-खिलाई। उसके बाद लोग जुलूस के रूप में लॉर्ड मिंटो टावर चौक पहुंचे, जहां अबीर-गुलाल से एक-दूसरे के प्रति खुशी के इजहार किया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और जमकर आतिशबाजी की। उत्साह, उमंग और खुशी सबके चेहरे से झलक रही थी।
इस कार्यक्रम में भाजपा के कुणाल सिंह, मनोज रजक, अरुण कुमार साव, पवन कुमार सिंह, कन्हैया कुमार साव, रंजन कुमार रावत, शंभु कुमार केशरी, सच्चिदानंद मिश्रा, अन्तर्यामी झा, कविता मांझी, सत्यनारायण मंडल, चंद्रमणि प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार, भारत भूषण, बिजय कुमार सिंह, संतोष कुमार दास, कृष्णदेव रजक, शिवशंकर तांती, कल्याण सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Post Top Ad -