जमुई : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जमुई इकाई 8 मार्च को डीएम के समक्ष देगी धरना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 3 मार्च 2022

जमुई : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जमुई इकाई 8 मार्च को डीएम के समक्ष देगी धरना

जमुई (Jamui), 3 मार्च :

◆ कंटेंट : सुशांत
◆ इनपुट : विक्की कुमार

खगड़िया जिला में ड्यूटी पर तैनात जवान संख्या 460015 विरेंद्र कुमार सिंह को श्री राजकुमार जज (2)  के द्वारा अपने निवास स्थान पर पीटकर घायल कर दिया।
जिसके बाद इलाज के लिए पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई।
इस संदर्भ में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की प्रदेश कमिटी संघ द्वारा बीते 28 फरवरी को सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ की जमुई इकाई द्वारा आगामी 8 मार्च को जमुई समाहरणालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जमुई जिलाधिकारी के समक्ष एकदिवसीय धरना देकर मांग पत्र सौंपा जाएगा। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दी।

Post Top Ad -