गंगरा : दुर्घटनावश जल गईं 70 वर्षीय महिला, गिद्धौर से जमुई, फिर पटना रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 6 मार्च 2022

गंगरा : दुर्घटनावश जल गईं 70 वर्षीय महिला, गिद्धौर से जमुई, फिर पटना रेफर



गंगरा/गिद्धौर (Gangra/Gidhaur), 6 मार्च :

◆ विक्की कुमार की रिपोर्ट :


प्रखंड के गंगरा गांव की एक महिला शनिवार को गंभीर रूप से जल गईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंगरा गांव निवासी श्यामसुंदर सिंह की पत्नी 70 वर्षीय तारा देवी दुर्घटनावश जल गईं। उन्हें गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।


वहीं मिली जानकारी के अनुसार महिला को सदर अस्पताल जमुई से पटना रेफर कर दिया गया। स्थिति गंभीर है।

Post Top Ad -