खैरा : एसएसबी द्वारा सामाजिक चेतना अभियान आयोजित, जरूरतमंदों में सामग्री वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

खैरा : एसएसबी द्वारा सामाजिक चेतना अभियान आयोजित, जरूरतमंदों में सामग्री वितरित

 



खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 28 फरवरी :  प्रखंड क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के हरनी पंचायत के हरनी गांव के शिव मंदिर 16 वी बहिनी सशस्त्र सीमा बल ए कंपनी परासी के द्वारा सामाजिक चेतना अभियान का दो दिवसीय आयोजन का समापन के दौरान  कमांडेंट विनय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें जिलाधिकारी अबनीश कुमार सिंह के प्रतिनिधि वेलफेयर पदाधिकारी रमेश कुमार के द्वारा सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीणों के बीच दिया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया।


उपस्थित लोगों के बीच कंबल, मछरदानी, रेडियो, किसानों के लिए स्प्रे मशीन, स्कूली बच्चों के लिए नोटबुक एवं डिक्शनरी, महिलाओं के लिए साड़ी, सोलर लैंप आदि सामानों का वितरण लगभग 500 लोगों के बीच किया गया।



एसएसबी का मुख्य उद्देश अति पिछड़े लोगों को जागरूक करना, उनकी मदद करना, उन को जागरूक करना है। एसएसबी द्वारा बहुत कल्याणकारी योजनाएं अति पिछड़े लोगों के बीच चलाई जा रही है।


 इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट हेमंत कुमार असिस्टेंट कमांडेंट केतन कैलाश सोलंकी, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार  एवं एसएसबी के कई जवान मौजूद थे।

Post Top Ad -