गिद्धौर : कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने मनोज रजक, अन्य को भी मिली जिम्मेदारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

गिद्धौर : कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने मनोज रजक, अन्य को भी मिली जिम्मेदारी

 


गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 25 फरवरी | डब्लू पंडित : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के निकट अवस्थित एक निजी परिसर में में शनिवार को कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई. जिसमें प्रखंड भर के किसानों एवं मजदूरों ने भाग लिया.


इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों को संगठित होना अति आवश्यक है. इसलिए गिद्धौर में भी एक संगठन की जरूरत है जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने जोरदार समर्थन किया.


तत्पश्चात प्रखंड कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मनोज रजक को प्रखंड अध्यक्ष, अरुण कुमार साव को उपाध्यक्ष, पप्पू यादव को सचिव, शिवशंकर ताँती को सहायक सचिव, अंतर्यामी झा को कोषाध्यक्ष, भरत भूषण को संगठन मंत्री, वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में खजांची साव, लालदेव रजक, बाबूमनी झा, रुकमणी देवी, पूनम देवी, सुमन कुमारी, चंद्रमणि प्रसाद सिंह, सुखदेव वैद्य, कृष्ण नंदन झा, कुणाल सिंह को चुना गया। 


इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर पटेल, जिला मंत्री मदन यादव, मनोज रजक, अरुण कुमार साव, पप्पू यादव, शिवशंकर टांती अंतर्यामी झा, भरत भूषण, खजांची साव, लालदेव रजक, बाबूमनी झा, रुकमणी देवी, पूनम देवी, सुमन कुमारी चंद्रमणि प्रसाद सिंह, सुखदेव वैध, कुणाल सिंह के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post Top Ad