जमुई स्पोर्ट्स अकेडमी का एक वर्ष पूरा, कुमार सुदर्शन सिंह ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

जमुई स्पोर्ट्स अकेडमी का एक वर्ष पूरा, कुमार सुदर्शन सिंह ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

जमुई (Jamui), 25 फरवरी | सुशांत साईं सुंदरम : जमुई के ऐतिहासिक श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में शनिवार को भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता गिद्धौर निवासी कुमार सुदर्शन सिंह ने जमुई स्पोर्ट्स अकेडमी के फुटबॉल खिलाड़ियों को अकेडमी के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं।
कुमार सुदर्शन सिंह ने इस मौके पर अकेडमी के बालक-बालिका खिलाड़ियों के साथ केक काटा। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को को खेल सामग्री देकर प्रोत्साहित किया।
कुमार सुदर्शन सिंह ने खिलाड़ियों को हर सम्भव सहयोग करते रहने का भी वादा किया। वहीं उन्होंने आदिवासी लड़कियों को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देते रहने का संकल्प लिया।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों से जमुई और बिहार का नाम राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर अपने माता-पिता का भी मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता और मान-सम्मान भी बढ़ता है।
भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता कुमार सुदर्शन सिंह ने फुटबॉल कोच अमित शर्मा की भी बहुत तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमित जी जैसे योग्य कोच जमुई के बच्चों, विशेषकर आदिवासी समुदाय के बच्चों को अपने खर्च पर फुटबॉल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, यह बहुत बड़ी बात है।
मौके पर खिलाड़ियों के अलावा अमित शर्मा, ललन कुमार, निरंजन कुमार, मुन्ना रावत, रोहित कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad -