अलीगंज : भाकपा की कैयार शाखा की एकदिवसीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

अलीगंज : भाकपा की कैयार शाखा की एकदिवसीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 25 फरवरी | चंद्रशेखर सिंह : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कैयार शाखा के 29 वां वार्षिक सम्मेलन कामरेड दुर्गा राम की अध्यक्षता में कैयार गांव में संपन्न हुई।


भाकपा के अंचल सचिव सुनील सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज पार्टी के कैयार शाखा के 29 साल हो गया।इसी को लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया है।उन्होनें कहा कि सुबे की सरकार में सरकारी योजनाओं का लुट खसोट किया जा रहा है। हर सरकारी ऑफिस में भ्रष्टाचार चरम पर है। आये दिन सरकारी योजनाओं में  कमीशनखोरी के साथ भ्रष्टाचार चरम पर है।



पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह ने कहा कि बेरोजगारी इतनी बढी है कि पढे लिखे युवा सडक पर घुम रहा है।सरकारी तंञ ऐसा है कि जाली सर्टिफिकेट लगाने वाले शिक्षक में बहाल होकर गुरुजी बन बैठा है।


उन्होने कहा कि नीतिश सरकार में कानून का राज नहीं भ्रष्टाचार की राज है। पार्टी के वरिष्ठ नेता बौआ सिंह ने कहा कि इन हर सरकारी कार्यालय में बिचौलियों हावी है।बिना पैसा लिये कोई काम नहीं हो रहा है।जिससे आमजन परेशान हो रहे है।


 सम्मेलन में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कैयार शाखा में चुनाव कराया गया। जिसमें सर्व सम्मति से सचिव के पद पर कामरेड राधे यादव,सहायक सचिव विमल मिसञी तथा दुर्गा राम चुने गये। सम्मेलन में पार्टी संगठन की मजबूती व सशक्त बनाने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।


मौके पर बबुआ सिंह,भासो रविदास,अर्जून रजक,रामनाथ तांती,राजीव कुमार के अलावे दर्जनो पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -