अलीगंज : ग्रामीणों ने डीएम से किया इमामबाड़ा की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 26 फ़रवरी 2022

अलीगंज : ग्रामीणों ने डीएम से किया इमामबाड़ा की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

 


अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 25 फरवरी | चंद्रशेखर सिंह : अलीगंज प्रखंड के कोदवरिया पंचायत के मौजा रामसागर हिलसा में एक खास व्यक्ति के द्वारा इमामबाड़ा की जमीन को जबरदस्ती अतिक्रमण कर दखल कब्जा करने की शिकायत सैकडों  ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर जिलाधिकारी, एसडीओ जमुई व भुमि सुधार राजस्व विभाग मंत्री बिहार सरकार से किया है।


ग्रामीण विजय कुमार, बाबुलाल बरैय, उदय कुमार यादव, राजकुमार यादव, विन्देश्वर यादव, शंभुशरण यादव, प्रताप यादव, महेश यादव, मो कयुम, मो सोहेल सहित सैकडों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर इमामबाड़ा की जमीन जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि कोदवरिया पंचायत के मुखिया पति सहित अन्य के द्वारा रामसागर हिलसा मौजा के खाता 305 खेसरा 1843 रकवा 4 डी इमामबाड़ा की जमीन जबरन दखल कब्जा कर लिया गया है और उस जमीन के किनारे पश्चिम बहियार की ओर जाने वाली रास्ता को भी बंद कर दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इस इमामबाड़ा की जमीन पर मुसलमानों व हिन्दुओं के द्वारा ताजिया बनाने का कार्य किया जाता था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इमामबाड़ा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया है।

Responsive Advertisement