गिद्धौर : एनएच पर बाइक के धक्के से बच्चे की टूटी टांग, प्राथमिक उपचार के बाद जमुई रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

गिद्धौर : एनएच पर बाइक के धक्के से बच्चे की टूटी टांग, प्राथमिक उपचार के बाद जमुई रेफर

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 18 फरवरी : 
◆ इनपुट : बिक्की कुमार

एनएच 333 पर सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार इजाफ़ा हो रहा है। बीते बुधवार को बनझुलिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास मोटरसाइकिल से धक्का लगने की वजह से 5 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब बच्चा सड़क पार कर रहा था।

घायल बच्चे की पहचान बंझुलिया निवासी प्रकाश राम के 5 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान ही झाझा की ओर से आ रहे एक बाइक से धक्का लग गया। जिससे बच्चा घायल हो गया। वहीं बाइक चालक बुजुर्ग व्यक्ति को क्षति नहीं हुई, लेकिन पीछे सवार महिला को मामूली चोटें आईं।

बच्चे को आननफानन में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अलका वर्मा ने उपचार किया। बच्चे के ठुड्डी के पास 2 टांका लगा। धक्का इतना जबरदस्त था कि बच्चे का पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

बच्चे को एम्बुलेंस से जमुई ले जाया गया। सड़क पर लगे जाम की वजह से करीब आधे घण्टे तक एम्बुलेंस दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ही फंसा रहा।

Post Top Ad -