अलीगंज : मनाई गई देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

अलीगंज : मनाई गई देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 28 फरवरी | चंद्रशेखर सिंह : प्रखंड क्षेत्र के अलीगंज बाजार में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव की अध्यक्षता में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक आजाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने में अहम योगदान दिया।

युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद देश के प्रथम राष्ट्रपति बनकर देश में विकास की गति देने का काम किये। उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया।
वहीं कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ कुशल संगठन कर्ता थे। वे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी कई बार चुने गये।

मौके पर कांग्रेस के जिला महासचिव राजेश पासवान, चंद्रशेखर आजाद, डॉ. दिनेश कुमार, शशीभूषण कुमार, जवाहर यादव, परमेश्वर यादव, अवधेश यादव, मो. मेराज, मनोज यादव, कौशल कुमार यादव, राजो यादव, मुकेश कुमार यादव, शशीभूषण यादव के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement