गंगरा : वार्ड संख्या 6 के वार्ड सचिव का चुनाव सम्पन्न, 8 वोटों के अंतर से हुई जीत-हार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 15 फ़रवरी 2022

गंगरा : वार्ड संख्या 6 के वार्ड सचिव का चुनाव सम्पन्न, 8 वोटों के अंतर से हुई जीत-हार

गंगरा/गिद्धौर (Gangra/Gidhaur), 15 फरवरी : 
बीते सोमवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 के वार्ड सचिव पद के लिए चुनाव कराया गया. यह चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ.

गंगरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 के वार्ड सचिव पद के लिए हुए चुनाव में मिथुन कुमार उर्फ कन्हैया को 129 मत, मो. अजमतुल्लाह अंसारी को 121 मत, रमेश पांडेय को 35 मत एवं सोनू पांडेय 32 मत प्राप्त हुए.

इस चुनाव में गंगरा पंचायत के वार्ड संख्या 6 के कुल 317 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नवनिर्वाचित वार्ड सचिव मिथुन कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सह पूर्व वार्ड सचिव को 8 मतों से पराजय कर विजय हासिल किया।

सभी प्रतिद्वंदी सहित मतदाताओं ने मिथुन कुमार को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post Top Ad -