झाझा : कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ +2 के. एच. एस. हाई स्कूल में हो रही इंटर की प्रायोगिक परीक्षा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 12 जनवरी 2022

झाझा : कोरोना गाइडलाइन के पालन के साथ +2 के. एच. एस. हाई स्कूल में हो रही इंटर की प्रायोगिक परीक्षा

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 12 जनवरी : इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा बीते सोमवार से प्रखंड अंतर्गत केशवपुर स्थित +2 कुमार हरि शंकर विजय उच्च विद्यालय में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जारी प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए शुरू हुआ.

इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक फागु दास ने बताया कि इस वर्ष आयोजित होने वाले इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का प्रैक्टिकल परीक्षा 10 जनवरी से लिया जा रहा है, जो 13 जनवरी को समाप्त होगा. इसमें विज्ञान एवं कला संकाय के परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं. कोरोना काल के कारण बिहार राज्य परीक्षा बोर्ड द्वारा निर्देश दिया गया है कि इस वर्ष प्रायोगिक परीक्षा होम सेंटर पर ही आयोजित किये जायें.

प्रधानाध्यापक फागु दास ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह से कदाचारमुक्त एवं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निर्देशित गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किया जा रहा है. इसमें परीक्षार्थी, वीक्षक एवं अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है.

प्रायोगिक परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर विद्यालय के शिक्षक राममोहन प्रसाद सिन्हा, मो. नौशाद अहमद, शिव शंकर कुमार रजक, राजीव रंजन प्रसाद, राजीव कुमार तिवारी, अमरेंद्र कुमार, मनोज कुमार मिश्रा, शिक्षिका अनिता कुमारी, आदेशपाल सुशांत कुमार सिंह अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं.

[इनपुट : अभिलाष कुमार]

Responsive Advertisement