गिद्धौर : रतनपुर एवं कुंधुर में चला वैक्सिनेशन ड्राइव, बुधवार को 20 लोगों ने लिया कोरोना से बचाव का टीका - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

गिद्धौर : रतनपुर एवं कुंधुर में चला वैक्सिनेशन ड्राइव, बुधवार को 20 लोगों ने लिया कोरोना से बचाव का टीका

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 13 जनवरी | सुशान्त साईं सुन्दरम : प्रखंड अंतर्गत रतनपुर एवं कुंधुर पंचायत में बुधवार को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें एएनएम निर्मला कुमारी ने कुल 20 लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया।

टीकाकरण कराने वालों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 6 लोगों को पहला डोज़, 18 वर्ष से अधिक उम्र के 11 लोगों को दूसरा डोज़, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 2 लोगों को दूसरा डोज़ एवं एवं 1 व्यक्ति को प्रिकॉशन डोज़ का टीका लगाया गया।
इस मौके पर एमओ आयुष डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर के बीच बढ़ते पॉजिटिव केसेज़ से बचने के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। टीकाकरण करवाने से कोरोना संक्रमण से बचाव में मदद होती है। हालांकि इसके बाद भी अपनी हिफाजत के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव और घर-घर तक जा रही है, जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है, या जिनका डोज़ बाकी है, वे टीकाकरण अवश्य करवा लें।

वहीं वेरिफायर दीपू कुमार ने कहा कि टीकाकरण करवाने से संक्रमण का खतरा कम जाता है। सरकार लोगों की बेहतरी के लिए टीकाकरण अभियान चला रही है। इस अवसर पर बीएमसी यूनिसेफ कामेश्वर जी मौजूद रहे।

Responsive Advertisement